पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन एवं पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक

वन एवं पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन एवं पर्यावरण मंत्री राजकुमार रिणवा ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलों के वन विभाग के प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने अधिकारियों से वन विभाग की आेर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। राज्य सरकार ने उदयपुर में वन विभाग के कार्यों की प्रभावी मॉनीटरिंग के लिए एपीसीसीएफ (विकास एवं केम्पा) डॉ. सुरेशचंद्र काे प्रभावी अधिकारी और राजसमंद में वन विभाग के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए सीसीएफ राहुल भटनागर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपने-अपने जिलों में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि ये प्रभारी अधिकारी हर तीन महीनों में वन क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करेंगे और इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।







बायोलॉजिकलपार्क, बाघदड़ा और कुंभलगढ़ के बारे में पूछा: मंत्रीने अधिकारियों से सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क, बाघदड़ा और कुंभलगढ़ सेंचुरी में हो रहे निर्माण कार्यों और इनकी प्रगति रिपोर्ट के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि बायोलॉजिकल पार्क लगभग पूरा हो चुका है, इसके गेट का निर्माण कार्य चल रहा है, जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। बाघदड़ा नाल सांडोल इको टूरिज्म स्थलों पर हो रहे विकास कार्यों को 15 मार्च तक पूरा करने की जानकारी दी। राजसमंद प्रभारी अधिकारी से कुंभलगढ़ में बन रहे सफारी रूट की प्रगति रिपोर्ट ली। अधिकारियों ने बताया कि निर्देशानुसार पदस्थापित सहायक वनपाल स्तर के समस्त अधिकारियों के ग्राम पंचायत वनरक्षकों के ग्राम गोद लिया है, ये अधिकारी-कर्मचारी स्कूलों, डिस्पेंसरी सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।