पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिन से भूखे घूम रहे थे पांच बच्चे

पांच दिन से भूखे घूम रहे थे पांच बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऋषभदेव के पास माउड़ा गांव से 5 दिन पूर्व लापता हुए बच्चे गुरुवार को उदयपुर में मिले। सात से 14 उम्र के ये 5 बच्चे दूधतलाई पर नहा रहे थे। ग्रामीण माहौल से दिखने वाले बच्चों पर लेक पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ। पूछताछ में पता चला कि वे माता-पिता की मारपीट से आहत होकर घर छोड़कर भाग आए। पुलिस ने एक एनजीओ को सुपुर्द किया, जिसने फिर से बच्चों को घर पहुंचाया। लेक पेट्रोलिंग इंचार्ज पुरुषोत्तम लीलानी ने बताया कि बच्चे ग्रामीण माहौल के हैं और दूध तलाई पर नहा रहे थे। संदेह होने पर पूछताछ की। पता चला कि वे घर छोड़कर भागे हैं। बच्चे 5 दिन पहले ट्रेन में बैठकर उदयपुर गए थे। इतने दिन शहर में ही इधर-उधर समय काट रहे थे, भूखे थे। उन्हें खाना खिलाकर मैत्री संस्थान को सुपुर्द किया। संस्थान संचालिका मोनिका वैष्णव ने बताया कि बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और सभी पारिवारिक प्रताड़ना से त्रस्त हैं। बच्चों ने बताया कि पिताजी शराब पीकर मारपीट करते हैं। पांचों बच्चों में सबसे बड़ा 14 वर्षीय किशोर पहले भी उदयपुर चुका है, ऐसे में वही अन्य बच्चों को साथ ले आया। संस्थान ने गाड़ी से बच्चों को पुन: घरवालों के सुपुर्द किया।