पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला गैंग रात में तोड़ती थी दुकानों के ताले, करती थी चोरी

महिला गैंग रात में तोड़ती थी दुकानों के ताले, करती थी चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालबेलियाजाति की महिलाएं गैंग बनाकर रात में दुकानों, गोदामों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातें करती थी। इसका खुलासा पुलिस को सूरजपोल क्षेत्र के गोदाम में चोरी की सीसीटीवी फुटेज में हुआ। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

सूरजपोल पुलिस ने पूर्बिया कॉलोनी (अंबामाता) निवासी तारा (35) प|ी लक्ष्मी लाल कालबेलिया को गिरफ्तार किया है। इसकी गैंग में सक्रिय गीता प|ी नारायण, शानू प|ी तेजूलाल और जान प|ी बाबूलाल को चार दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। इनके घरों की तलाशी में चोरी किए गए छह पंखे अौर इलेक्ट्रिक वायर के बड़े-बड़े बंडल बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि महिलाएं गैंग बनाकर रात में एक साथ निकलती थी और दुकान, गोदाम और निर्माणाधीन मकानों में वारदातें करती थी। ये ताला खोलना और तोड़ना बखूबी जानती थी।

सीसीटीवीसे पकड़ आया गिरोह: थानाधिकारीरमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी की रात कुमावतपुरा स्थित इलेक्ट्रिक सामान के गोदाम का ताला तोड़कर चोर पंखे, वायर सहित 1 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे। गोदाम मालिक मुकेश पुत्र रसिकलाल की रिपोर्ट के बाद वहां के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें महिलाएं चोरी की वारदात करती देखी गई। इसे देख पुलिस भी चौंक गई और फुटेज के आधार पर महिलाओं का पता लगाकर गिरफ्तार किया गया।