पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुर मांगोंपर एनएसयूआई और एबीवीपी सदस्यों में मारपीट

उदयपुर- मांगोंपर एनएसयूआई और एबीवीपी सदस्यों में मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरा गर्ल्स कॉलेज में गुरुवार को छात्राओं के गुट भिड़ गए। एबीवीपी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज बंद कराया जा रहा था, जिसके विरोध में एनएसयूआई समर्थित छात्राएं उतर आई। दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। एबीवीपी वर्सेज एनएसयूआई के खिलाफ शुरू हुआ मामला अंत में एबीवीपी वर्सेज पुलिस का हो गया। कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रा संघ अध्यक्ष पायल जैन के नेतृत्व में एबीवीपी की छात्राओं ने सुबह 11 बजे धरना, प्रदर्शन किया। छात्राओं ने लाइब्रेरी और मेन गेट पर ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम में प्रिंसीपल ने छात्राओं से समझाइश की। आखिर में 20 तारीख तक सभी समस्याएं का समाधान कर देने के लिखित आश्वासन पर छात्राओं ने मामला शांत िकया।