पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजीत महेश्वरी ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

रंजीत महेश्वरी ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर की बेटी विनिशा का पदक हुआ तय

केरल रंजीत महेश्वरी नेशनल गेम्स में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स के पूर्व चैंपियन रंजीत ने ट्रिपल जंप मुकाबले में बाजी मारते हुए नेशनल गेम्स का पहला स्वर्ण जीता। गुरुवार को सेना ने 81 स्वर्ण के साथ कुल 131 पदक जीत शीर्ष पर कब्जा बरकरार रखा, तो मेजबान केरल 34 स्वर्ण के साथ कुल 119 पदकों के साथ हरियाणा को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंच गया।

29 वर्षीय रंजीत के लिए दिन की शुरुआत खराब रही और लंबी कूद में वे डिसक्वालिफाई हो गए। इसके बाद उन्होंने ट्रिपल जंप में 16.66 मीटर की दूरी नापते हुए नेशनल गेम्स का पहला स्वर्ण जीता। इसके साथ ही उन्होंने 22 अगस्त से बीजिंग में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। गत चैंपियन अरपिंदर रजत राकेश बाबू कांस्य जीतने में सफल रहे। पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में एशियन गेम्स के गोल्ड मैडलिस्ट जोसफ अब्राहम क्वालिफाई करने में नाकाम रहे। यहां सेना के दुर्गेश कुमार ने 50.66 सैकंड के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

, तो सेना के ही एम रामचंद्रन (50.93) दूसरे रहे। महिलाओं की इस स्पर्धा में केरल की अनु राघवन ने 58.63 सैकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण जीता, तो हरियाणा की संतोष कुमारी (59.63) रजत जीतने में सफल रहीं। महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की जी गायत्री ने 13.66 सैकंड में दूरी नाप नए मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में महाराष्ट्र के सिद्धांत थिंगालिया ने 13.83 सैकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण जीता।