बॉक्सिंग : चेतन और सूरज सोनी सम्मानित
उदयपुर | राजस्थानराज्य क्रीड़ा परिषद के खेल अधिकारी मुख्यालय महेश सैनी एवं राजस्थान युवा बोर्ड के सदस्य सचिव कैलाशचंद्र पहाड़िया द्वारा गुरुवार को हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला के मुक्केबाज चेतन सिंह सूरज सोनी को सम्मानित किया। दोनों ही बॉक्सर को नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विशेष सम्मान दिया गया। इस अवसर पर दोनों ही अधिकारियों ने व्यायामशाला का अवलोकन किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।