पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुश्ती : कोर्ट ने किया धाभाई को पाबंद

कुश्ती : कोर्ट ने किया धाभाई को पाबंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर |जिला कुश्तीसंघ के वर्तमान अध्यक्ष आर.के धाभाई के विरुद्ध सिविल न्यायाधीश शहर-उत्तर में जालम चंद जैन द्वारा दायर अस्थायी निषेधाज्ञा का प्रार्थना पत्र पर धाभाई को पाबंद किया है। आदेशानुसार वे जिला कुश्ती संघ (ओलिम्पिक पद्घति) क्रीड़ा संगम के पंजीयन नंबर 07/2006-07 के नाम से अपने आपको पदाधिकारी नहीं बता सकेंगे और उक्त नाम का प्रयोग कर किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं कर सकेंगे। इधर, धाभाई का कहना है कि वे इस निर्णय के खिलाफ अपर कोर्ट में जाएंगे। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार के खिलाफ भी कोर्ट में वाद दायर करेंगे।