पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुर नाथद्वारा हाईवे आज से चार दिन तक डायवर्ट

उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे आज से चार दिन तक डायवर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. महाशिवरात्रि पर एकलिंगजी में भरने वाले मेले को लेकर शुक्रवार से उदयपुर-नाथद्वारा नेशनल हाइवे डायवर्ट कर दिया जाएगा। मेले की तैयारियाें को लेकर एकलिंगजी मंदिर के बाहर हाइवे पर बेरिकेड्स लगाने का काम करने के लिए हाइवे हर साल डायवर्ट किया जाता है। मंदिर पर विद्युत सजावट का कार्य शुरू हो गया है।

उदयपुर से आने वाले वाहन प्रतापनगर से डबोक, मावली, नाथद्वारा होते हुए नेशनल हाइवे आठ पर मिल जाएंगे। हाइवे महाशिवरात्रि के एक बाद बुधवार तक प्रभावित रहेगा। इसी प्रकार राजसमंद से उदयपुर जाने वाले वाहनों के लिए नाथद्वारा से मावली, डबोक होते हुए उदयपुर निकाला जाएगा।

शिवरात्रि पर एकलिंगजी के दर्शन सुबह साढ़े चार बजे से खुल जाएंगे। मंदिर के प्रबंधक दिगपाल सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार को महाशिवरात्रि पर सुबह साढ़े चार बजे खुलने वाले दर्शन सुबह सात बजे तक खुले रहेंगे। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक, शाम को पांच बजे से साढ़े सात बजे तक दर्शन होंगे। महाशिवरात्रि पूजन के चारों प्रहर के मुख्य दर्शन मंगलवार रात 10 बजे से बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक निरन्तर खुले रहेंगे।