- Hindi News
- देश में निवेश और निवेशकों की सुरक्षा जरूरी मोदी
देश में निवेश और निवेशकों की सुरक्षा जरूरी- मोदी
उदयपुर. नेशनलफेडरेशन ऑफ क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मोदी ने सोमवार को आदर्श क्रेडिट के लीडर सम्मेलन में कहा कि देश आगे बढ़ेगा तब ही हम आगे बढ़ पाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि देश में निवेश और निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मोदी ने कहा कि आम निवेशक की जागरूकता बहुत सारे आर्थिक अपराधों को रोक सकती है और इसलिए मैं आपको यहां जगाने आया हूं। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा शेयरधारकों को 20 प्रतिशत लाभांश का वितरण शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम में आदर्श क्रेडिट की ओर से जम्मू - कश्मीर के बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देने की भी अपील की गई।
सोसाइटी के बिजनेस हेड सुनील भाटिया ने कहा कि प्रगति के लिए किसी भी टीम को विकासशील नेतृत्व की आवश्यकता होती है और इसके लिए हम सबको एक सार्थक पहल करने की जरूरत है।
आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव के लीडर सम्मेलन में मंच पर बैठे अतिथि।