- Hindi News
- हिंदुजा फैमिली की वेडिंग में 123 चार्टर प्लेन, 750 वीअाईपी मेहमान
हिंदुजा फैमिली की वेडिंग में 123 चार्टर प्लेन, 750 वीअाईपी मेहमान
रात 1.30 बजे लेकसिटी पहुंचीं जेनिफर लोपेज
सभी बड़े होटल बुक
जग मंदिर में वेडिंग सेरेमनी, शिव निवास पैलेस में मेहंदी, सिटी पैलेस के माणक चौक में संगीत संध्या, जनाना महल में संगीत, बारात प्रोसेशन उदयविलास पैलेस से।
आज पॉप सिंगर जेनिफर की परफॉरमेंस रहेगी खास अट्रेक्शन
बॉलीवुड : मलायकाअरोड़ा खान, अर्जुन कपूर और रणबीर सिंह, विशाल दादलानी, सोहेल खान, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, संजय कपूर हॉलीवुड स्टार जिम कैरी और पॉप सिंगर निकोल शेर्जिंगर भी पहुंच चुके हैं।
उद्यमी: लक्ष्मीमित्तल, गौतम अडानी, अनिल अग्रवाल, अपोलो टायर के ओंकार सिंह, सुशील बजाज, प्रफुल्ल पटेल आदि।
विदेशी:युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवोनी, सउदी अरब के शेख रसल और बहरीन के वाइस प्रेसिडेंट आदि।
भास्कर न्यूज | उदयपुर
हिंदुजाग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी (मेहतानी) की हाई प्रोफाइल शादी के लिए लेकसिटी में वीवीआईपी मेहमानों का आना जारी है। दो दिन में 123 चार्टर विमान चुके हैं। 20 विमान तो सीधे विदेशों से आए हैं। मंगलवार को 73 और बुधवार को 50 विमान यहां पहुंचे। विमानों की भीड़ की वजह से उदयपुर एयरपोर्ट पर जगह तक नहीं बची है। एयरपोर्ट आेएसडी विनय दाहिमा ने बताया कि यहां सिर्फ 10 विमानों को पार्किंग की परमिशन दी गई है। बाकी विमानों को अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया है। 750 मेहमान उदयपुर पहुंचे हैं। (सिटीफ्रंट भी पढ़ें )