पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज बारात, गाला डिनर

आज बारात, गाला डिनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिव निवास में हुई रस्म

ट्रेडिशन थीम पर मेहंदी रस्म, सेलिब्रिटी से सजी शाम

लेकसिटीमेंहिंदुजा ग्रुप के संजय हिंदुजा और डिजाइनर अनु मीरचंदानी (मेहतानी) की बुधवार को मेहंदी की रस्म हुई। रस्म के लिए कलरफुल ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस कोड थीम रखा गया। गुरुवार शाम को होने वाली शादी में उदयविलास से शाही बारात निकलेगी। बुधवार को लेकसिटी में सबसे पहले पहुंचे वालों में फिल्म स्टार मलायका अरोड़ा खान थी। स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल प|ी के साथ विशेष चार्टर प्लेन से आए। इसके अलावा खास मेहमानों में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेरी, सउदी अरब के शेख रसल खेरा, उद्याेगपति गौतम अडाणी, पूर्व मंत्री प्रफुल्ल पटेल, हॉलीवुड स्टार जॉन कैरी, बॉलीवुड स्टार अर्जुन और रणबीर सिंह, विशाल ददलानी, राज कुंद्रा तथा सोहेल खान अपनी प|ी सीमा सचदेव के साथ पहुंचें। सेलीब्रिटी की झलक पाने को कई प्रशंसक सुबह से एयरपोर्ट के बाहर जम गए। मेहमानों की लिस्ट में शाहरुख का नाम भी शामिल है। उनकी प|ी गौरी मंगलवार को ही पहुंच चुकी है।

अरे इस बच्चे का भी फोटो लो.. संजयहिंदुजा और अनु की शादी में शामिल होने आए रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर पूरे जॉली मूड में थे। एयरपोर्ट के बाहर गाड़ी में बैठते हुए दोनों ने एक दूसरे पर कमेंट करते हुए खूब मस्ती की।

गुरुवार शाम चार बजे उदय विलास से बरात रवाना होकर जग मंदिर पहुंचेगी, जहां पर शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। बारात के लिए ट्रेडिशनल इंडियन फॉर्मल रखा गया है। यहीं पर अतिथियों के लिए रिसेप्शन में गाला डिनर होगा।

संजय हिंदुजा और अनु की मेहंदी की रस्म शाम को शिव निवास पैलेस में हुई। इस मौके पर कलरफुल ट्रेडिशनल इंडियन ड्रेस कोड रखी गई। मेहंदी रस्म में परिवारजन के साथ अतिथियों ने भी भाग लिया। शाम माणक चौक तथा जनाना महल में म्युजिक फंक्शन में हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं।