पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झीलें उदयपुर की लाइफ लाइन, यहीं होना चाहिए प्राधिकरण

झीलें उदयपुर की लाइफ लाइन, यहीं होना चाहिए प्राधिकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृहमंत्रीगुलाबचंदकटारिया ने कहा कि दुनिया की प्रसिद्ध झीलें उदयपुर में हैं। हमारी झीलें हमारी लाइफ लाइन हैं। ये हमें पीने का पानी, पेट भरने को रोटी, रोजगार के साथ सुकून देती हैं।

झीलों के संरक्षण की मांग मेवाड़ की जनता चार दशक से कर रही है। अब जाकर झील विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। मेवाड़ की जनता के साथ मेरा मानना है कि जहां झीलें हैं वहीं पर झील विकास प्राधिकरण होना चाहिए। मैं मेवाड़ का जन प्रतिनिधि होने के नाते प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में स्थापना की मांग मुख्यमंत्री से करूंगा। लेकिन सरकार का प्रतिनिधि होने के नाते तय दायरे में इस मांग को उठाऊंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि झील विकास प्राधिकरण का मुख्यालय उदयपुर में हो।