पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतापनगर में अवैध ट्रांसपोर्टर्स पर कार्रवाई, 50 पाबंद

प्रतापनगर में अवैध ट्रांसपोर्टर्स पर कार्रवाई, 50 पाबंद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापनगरथाना पुलिस ने बुधवार शाम क्षेत्र के अवैध ट्रांसपोर्टर्स पर कार्रवाई करते हुए 50 लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया। इसमें ट्रांसपोर्टर सहित गाड़ी मालिक, ड्राइवर और हंगामा मचाने वाले भी शामिल हैं। सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार हुए इन सभी लोगों को एडीएम के समक्ष पेश किया गया।

थानाधिकारी चन्द्र पुरोहित ने बताया कि गत दिनों से प्रतापनगर चौराहे के आसपास कॉलोनी और सड़क किनारे अवैध ट्रांसपोर्टर्स की गाडिय़ां खड़ने की शिकायत थी। इससे क्षेत्रवासियों को सिर्फ आने-जाने में समस्या है, बल्कि हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। इस पर बुधवार शाम को इन अवैध ट्रांसपोर्टर्स पर कार्रवाई की गई और कॉलोनी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया। सख्ती करते हुए 8 ट्रांसपोर्टर, 25 गाड़ी मालिक, 7 ड्राइवरों सहित 10 को पुलिस कार्रवाई का विरोध कर हंगामा मचाने पर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों को बुधवार देर शाम एडीएम के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को प्रतापनगर चौराहे पर देबारी की ओर अवैध रूप से खड़े हो रहे बजरी ट्रकों पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने ट्रकों को मौके से हटवाया था और 36 लोगों को गिरफ्तार कर पाबंद कराया था। इसमें 5 बजरी स्टॉकिस्ट, 22 गाड़ी मालिक और 9 चालक थे।

थानेमें व्यवस्था नहीं होने से किया रात को पेश

पुलिसने बताया कि 50 लोगों को थाने में रातभर रखने की व्यवस्था नहीं थी। इन्हें रखने की तो मुनासिब जगह है और ही सेनिटेशन की व्यवस्था। ऐसे में थानाधिकारी को गिरफ्तार किए गए 50 लोगों को रात में ही एडीएम के यहां पेश करना पड़ा।