रैंप पर फैशन का जलवा, डांस का तड़का
सुविविके आर्ट्स कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुधवार का दिन फैशन शो और डांस प्रस्तुतियों के नाम रहा। युवाओं ने जोरदार डांस प्रस्तुतियां दी, वहीं रैंप पर फैशन शो के माध्यम से देश की संस्कृति के रंगों को बिखेरा।
आर्ट्स कॉलेज में चल रहे सांस्कृतिक समारोह ‘झंकार 2015’ के तीसरे दिन फैशन शो की धूम रही। युवाओं ने विभिन्न राज्यों की वेशभूषा का प्रदर्शन कर देशभक्ति की भावना प्रकट की। मंच पर अपना परिचय की उसी संस्कृति में दिया, जिसकी वेशभूषा प्रदर्शित की गई। गुजराती और राजस्थानी वेशभूषा को खूब सराहा गया। इससे पहले हुए डांस कंपीटिशन में फिल्मी, राजस्थानी गीतों पर जमकर प्रस्तुतियां दी गई। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक ने बताया कि निखिल चौधरी मिस्टर और निव्या जैन मिस झंकार चुने गए। हर्ष जोशी चित्रा पाटीदार प्रथम रनरअप, दिलखुश परिहार निरमा रेगर द्वितीय रनरअप चुने गए। इसके अलावा एकल नृत्य में सृष्टि नागदा, पिंकी मेहरा, निखिल चौधरी, समूह नृत्य में सृष्टि, संजोली पालीवाल, अपूर्वा पंवार, ज्योति देवड़ा, स्नेहा मधुसूदन, निखिल, निव्या जैन, एकल गायन में निलेश गुर्जर, मुकेश कलावंत, गजेंद्र, समूह गायन में निलेश, सोनू सिसोदिया, मुकेश, चित्रा पाटीदार ने बेहतर प्रदर्शन किया।
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय रेंजरिंग समिति के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रही छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत करते अतिथि।
लॉ कॉलेज के घूमर में हुआ दिमाग के खेल
लॉकॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक समारोह घूमर 2015 में दूसरे दिन कई तरह की प्रतियोगिताएं हुई। क्विज कॉन्टेस्ट, डिबेट, कोलाज, जस्ट मिनट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कोलाज में सुकन्या सिंह, प्रश्नोत्तरी में हेतल देवड़ा, आशू भाषण में तनुश्री राव ने प्रथम स्थान पाया। बेस्ट दर्शक में हेमलता राव को चुना गया। छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल कुमार मेवाड़ा ने बताया कि वाद-विवाद में नीलम देवड़ा, प्रश्नोत्तरी में हेतल देवड़ा प्रथम स्थान पर रहे। गुरुवार को गुरुवार को एकल, समूह गायन, नृत्य, मिस्टर एंड मिस घूमर के साथ समारोह संपन्न होगा।
वाणिज्यम में डांस की मस्ती
कॉमर्सकॉलेज में चल रहे वाणिज्यम 2015 में भी फैशन शो के साथ डांस की धूम रही। स्टूडेंट्स ने ‘ढोली थारो ढोल बाजे, ढम-ढम बाजे ढोल...’, ‘पनघट पर आए सैया मरोड़े बैयां...’, ‘नी मैं कमली-कमली मेरे यार दी...’, ‘मेरे घागरे के लिए घमासान मची है...’, ‘मेरे फोटो को सीने से आज चिपका ले सैंया फेवीकोल से...’ आदि गीतों पर जोरदार प्रस्तुतियां दी। महाराणा प्रताप स्मारक समिति के नन्हें बच्चों ने भी जोरदार प्रस्तुतियां दी। समारोह में वीसी प्रो. आई.वी. त्रिवेदी, डीन प्रो. विजय श्रीमाली आदि की मौजूदगी रही। सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. बीएल वर्मा ने बताया कि मिस्टर वाणिज्यम अचल सिंह एवं मिस वाणिज्यम का खिताब दिव्या एवं अंकिता ने प्राप्त किया। साथ ही मिस्टर वाणिज्यम रनर अप वैभव गर्ग एवं मिस वाणिज्यम रनर अप प्रांजल जैन रही।
एमएलएसयू सभागार में झनकार कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। भास्कर