पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब जनता को ईमानदारी से काम कर दिखाओ

अब जनता को ईमानदारी से काम कर दिखाओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजसंस्थाओं के नवनिर्वाचित सदस्यों को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा है कि जनता ने उनको ईमानदारी से चुनकर भेजा है। अब सभी ईमानदारी से काम कर दिखाए।

कटारिया बुधवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा से नवनिर्वाचित प्रधान, उप प्रधान जिला परिषद सदस्यों की बैठक ले रहे थे। कटारिया ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधी जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करे। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे, वरना यहीं जनता हमें नेता बनाती है और वो ही जमीन पर ला पटकती है।

राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने सदस्यता अभियान पर कहा कि सभी सदस्य ज्यादा से ज्यादा लाेगों को पार्टी से जोड़ने पर ध्यान दे, तभी सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा हो सकेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, उप प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, विधायक दलीचंद डांगी, देहात महामंत्री रोशनलाल जैन प्रमोद सामर भी मौजूद थे।

नवनिर्वाचित जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल पदभार ग्रहण करते हुए। भास्कर