- Hindi News
- सर्टिफिकेट बनवाने आए छात्र की वकील से झड़प
सर्टिफिकेट बनवाने आए छात्र की वकील से झड़प
उदयपुर|चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने कलेक्ट्रेट पहुंचे एक छात्र की बुधवार को वकील से झड़प हो गई। इस सूचना पर कोर्ट से कुछ और वकील पहुंच गए। पुलिस समझाइश कर रही थी उस दौरान एक वकील ने छात्र को थप्पड़ भी जड़ दिया। यह वारदात उस समय हुई जब गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया परिसर के जिला परिषद में बैठक ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सराड़ा निवासी छात्र दशरथ मीणा चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आया था। वकील ने उससे एक दिन पहले सौ रुपए आवेदन पत्र भरने के लिए थे। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन के साथ उसने 200 रुपए का पोस्टल ऑर्डर लगाया था। बुधवार को वह गायब होने पर उसने वापस 200 रुपए का पोस्टल ऑर्डर लगाया। छात्र की इस बात को लेकर वकील से बहस हो गई और नौबत हाथापाई तक गई। वकील ने कोर्ट में फोन कर कुछ साथी वकीलों को कलेक्ट्रेट बुला दिया। वहां मौजूद पुलिस दोनों पक्षों में समझाइश कर रही थी, उस दौरान एक वकील ने छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। बाद में थानाधिकारी चांदमल ने पहुंचकर मामला शांत कराया। साथी वकीलों ने भी छात्र को चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया।
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को वकील और छात्र के बीच झड़प हाे गई। सूचना पर साथी वकील पहुंचे। पुलिस ने समझाइश की।