मेरी सूचना पर ही रुकी थी बेटी स्कॉलरशिप
उदयपुर | आरएसएमएमकी झामर कोटड़ा माइंस के कर्मचारी द्वारा आय संबंधी झूठा शपथ पत्र पेश कर बेटी से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कराने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। आराेपी मदनलाल सालवी ने बताया कि उसकी बेटी ने 14 सितंबर 2012 को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था। उसने फॉर्म में मेरी कितनी आय भरी है, यह बताए बगैर ही हस्ताक्षर करा लिए थे। कुछ दिन बाद बात जानकारी में आने मैंने खुद कॉलेज प्रबंधक को सच बताकर स्वीकृति के लिए मना किया था। इस पर स्कॉलरशिप रोक दी थी। गौरतलब है कि झामर कोटड़ा माइंस प्रबंधक ने सालवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।