- Hindi News
- सेक्टर 11 में पांच करोड़ के तीन प्लॉट से हटाया कब्जा
सेक्टर-11 में पांच करोड़ के तीन प्लॉट से हटाया कब्जा
उदयपुर | पंचायतचुनाव की व्यस्तता के बीच यूआईटी टीम ने शुक्रवार को सेक्टर 11 में बड़ी कार्रवाई कर एक साथ तीन प्लॉट काे कब्जा मुक्त करवा लिया। इनकी बाजार कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जाती है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि सेक्टर 11 में चंद्रसिंह भाटी ने 5400 वर्ग फीट के तीन प्लॉट पर कब्जा कर रखा था। भाटी ने बाउंड्रीवाल भी बना दी। नोटिस देने पर वह कोर्ट में चला गया, मगर कोर्ट से उसे राहत नहीं मिली। बुधवार को ही यूआईटी के पक्ष में फैसला आया। एक्सईएन अनित माथुर के नेतृत्व में यूआईटी टीम ने बुलडोजर से बाउंड्रीवाल ध्वस्त कर कब्जा हटा दिया। मौके पर यूअाईटी स्वामित्व के बोर्ड भी लगाए गए। सचिव ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद अब अतिक्रमण सरकारी जमीन से कब्जे हटाने के काम को फिर रफ्तार दी जाएगी।
निगमने तोड़ा स्वीकृति विपरीत निर्माण
उदयपुर| सेवाश्रमओवरब्रिज के पास नेहरू कमला हॉस्टल के सामने स्वीकृति विपरीत हुए निर्माण को तोड़ने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को कार्रवाई की। यहां बी.एल. जैन ने निगम से जी प्लस टू आवासीय निर्माण की स्वीकृति ली थी, मगर बेसमेंंट के साथ जी प्लस थ्री निर्माण कर लिया। निगम ने बिना स्वीकृति बनी छत के एक हिस्से दीवारों को तोड़ दिया।