पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 लाख की सरकारी जमीनें बेचने के 10 आरोपियों को जेल

70 लाख की सरकारी जमीनें बेचने के 10 आरोपियों को जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीछोलाकिनारे 70 लाख की सरकारी जमीनों के पट्टे चार खरीदारों को जारी करने के आरोपी सीसारमा पंचायत के सचिव, सरपंच सहित 10 जनों को भ्रष्टाचार निरोधक मामलों के विशिष्ट न्यायालय ने बुधवार को जेल भेज दिया।

आरोपी एसीबी स्पेशल यूनिट के नोटिस पर खुद अदालत पहुंचे थे। अदालत ने उनकी जमानत अर्जियां खारिज कर दीं। इनके खिलाफ षडयंत्र रचकर 2006 से 2009 के बीच पीछोला किनारे स्थित पंचायत के आराजी 4077 की 3.24 हैक्टर भूमि के 232 बापी पट्टे जारी करने का आरोप है। एसीबी ने बुधवार को प्रस्तुत चालान में धोखे से बेची गई जमीन की कीमत 70 लाख रुपए बताई और धारा 13 (1)(डी) धारा 13 (2) पीसी एक्ट धारा 193, 420, 477-ए तथा 120-बी के तहत चालान पेश किए। इस पर सीसारमा के पूर्व ग्राम सचिव कानपुर निवासी मनोहर लाल खटीक, सरपंच गणेश लाल गमेती, उप सरपंच रमेश नागदा, वार्ड पंच देवा गमेती, भारती सिंह, दया लाल, चतरा गमेती तथा फर्जी पट्टा धारक गोरेला निवासी देउ बाई तेली, भागीरथ गुर्जर रमेश तेली अदालत में उपस्थित हुए थे। एक आरोपी मुकेश नागदा अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी अग्रिम जमानत की अर्जी विचाराधीन है। आरोपी कालू लाल गायरी की मृत्यु हो चुकी है।