- Hindi News
- एमपीयूएटी : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पेंशनर्स को नहीं हुआ भुगतान
एमपीयूएटी : हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद पेंशनर्स को नहीं हुआ भुगतान
उदयपुर| महाराणाप्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक बुधवार को हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन मामला अहम चर्चा की बजाय सरकार को चिट्ठी लिखने के निर्णय पर ही सिमट गया। कुलपति प्रो. ओ.पी. गिल की अध्यक्षता में हुई बोम बैठक की शुरुआत नवनियुक्त सदस्यों के स्वागत से हुई। बैठक में 9 माह से आंदोलनरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रकरण पर अहम चर्चा होनी थी। ठोस निर्णय के बजाय महज इस नतीजे पर पहुंच पाए कि राज्य सरकार को प्रकरण बताना चाहिए। बैठक में आईसीआर टीम दौरा आदि मसलों पर भी चर्चा होनी थी। बैठक में बोम मेंबर डॉ. वी.एन. सिंह, प्रताप सिंह धाकड़, डॉ. अजीत गुप्ता, सुभाष मनोहर, निदेशक डॉ. जी.एस. चौहान, डीन डॉ. एल. के. मुरडिय़ा, कुलसचिव एस.एन. लाठी, डी.एन. पुरोहित आदि मौजूद थे।