पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैष्णव समाज में समारोह की तैयारी जोरों पर

वैष्णव समाज में समारोह की तैयारी जोरों पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| वैष्णववैरागी समाज संस्थान की ओर से 14 फरवरी को पारिवारिक परिचय स्मारिका के विमोचन के साथ ही शोभायात्रा निकलेगी। आयोजन काशी मठ के जगद्गुरू रामानंदाचार्य के सानिध्य में होगा। इसमें विशिष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्ष भगवान वैष्णव ने बताया कि शोभायात्रा दोपहर एक बजे जगदीश चौक से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दूधतलाई स्थित जानराय मंदिर पहुंचेगी। बैंड-बाजों, हाथी-घोड़ों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजनों की भागीदारी रहेगी। स्मारिका संयोजक गणेशलाल वैष्णव ने बताया कि दोपहर तीन बजे समाज भवन में परिवार परिचय स्मारिका का विमोचन पारितोषिक वितरण समारोह होगा। आयोजन में मुंबई के जयंती भाई वैष्णव, रामचन्द्र वैष्णव, एन.डी. निमावत, गजेंद्र शर्मा, महेन्द्र कुमार वैष्णव बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। महासचिव कृष्ण कुमार हरिव्यासी, मनोज वैष्णव ने बताया कि 26 जनवरी को हुई समाज की खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।