पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किट खत्म, बंद हुई हेपेटाइटिस जांच

किट खत्म, बंद हुई हेपेटाइटिस जांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | एमबीअस्पताल के सेंट्रल लैब में एचबीएसएजी जांच किट खत्म होने से हेपेटाइटिस की जांच बुधवार को नहीं हो सकी। निशुल्क जांच योजना में किट का स्टॉक नहीं होने से टेक्नीशियंस ने रोगियों के नमूने भी नहीं लिए है। जानकारी के अनुसार हेपेटाइटिस की जांच के लिए एचबीएसएजी किट जरूरी होता है। रोजाना इसके करीब सौ से डेढ़ सौ मरीज आते हैं। निशुल्क जांच केंद्र में किट खत्म होने से बेखबर डॉक्टर आउटडोर से मरीजों को इसकी जांच लिखते रहे। इधर, लैब में नियुक्त टेक्नीशियंस मरीजों के सैंपल लेने से इंकार करते रहे। ऐसे मरीजों को निजी लैब में हेपेटाइटिस की जांच कराना मजबूरी बना। गौरतलब है कि जननी शिशु सुरक्षा योजना के तहत भी अधिकांश गर्भवतियों को भी यह जांच लिखी जाती है। इधर, अस्पताल प्रशासन ने जल्द ही किट आने की संभावना जताई है।