पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीईओ ने बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा ‘बाॅय’, नहीं पढ़ पाए 5वीं के बच्चे

डीईओ ने बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा ‘बाॅय’, नहीं पढ़ पाए 5वीं के बच्चे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ने बुधवार को पांचवीं कक्षा में बोर्ड पर अंग्रेजी में “बॉय’ लिखकर बच्चों से पूछा कि ये क्या लिखा है। कोई बच्चा उसे नहीं पढ़ पाया।

ये हाल मिले ऋषभदेव के घोडियावाड़ा प्राइमरी स्कूल में, जहां डीईओ भूपेन्द्र जैन शिक्षा संबलन कार्यक्रम के पहले दिन इंस्पेक्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हिन्दी में बच्चों की स्थिति ठीक थी, लेकिन वे गणित अंग्रेजी में बहुत कमजोर थे। स्कूल में मात्र 42 बच्चों का नामांकन है, जिन पर 2 टीचर है। इंस्पेक्शन के वक्त सिर्फ 30 बच्चे मौजूद थे। डीईओ ने दोनों टीचर और एसएमसी सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के तहत उपनिदेशक से लेकर बीईओ ने स्कूलों का इंस्पेक्शन किया। इस बार सरकार ने खास तौर पर ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है, जहां स्टाफ पर्याप्त होने के बावजूद बच्चों की स्थिति बेहद कमजोर है। उन टीचर्स पर कार्रवाई की जाएगी।

यहांकॉपी में अशुद्धि को सही जांच रहे शिक्षक

संस्कृतशिक्षा के संभागीय अधिकारी भगवती शंकर व्यास ने सवीना संस्कृत वरिष्ठ उपाध्याय स्कूल में बच्चों की कॉपियां चेक की। पता लगा कि शिक्षकों ने कॉपी चेक के दौरान कुछ अशुद्धियां भी सही जांच दी। इस पर व्यास ने टीचर को निर्देशित किया कि कॉपी में अशुद्धि देखकर जांचें और उन्हें सुधार करते हुए बच्चे को करीब 8-10 वह शब्द लिखवाए। इधर एसआईईआरटी उपनिदेशक ओम बाबू व्यास ने नांदवेल सेकंडरी स्कूल, एडीईओ खेलशंकर व्यास ने माल की टूस और एडीईओ शिवजी गौड़ ने असावरा स्कूल का निरीक्षण किया।