पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेकसिटी में अगले माह 22 से 30 तक रहेगा उत्सवों का उल्लास

लेकसिटी में अगले माह 22 से 30 तक रहेगा उत्सवों का उल्लास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शहरमें अगले माह नौ दिन उत्सवों का उल्लास रहेगा। शुरुआत 22 23 मार्च को गणगौर महोत्सव से होगी, जो 30 को राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के साथ थमेगी। राजस्थान दिवस के कार्यक्रम फरवरी अंत से विभागीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ शुरू हो जाएंगे। इसमें 25 फरवरी से 5 मार्च तक ब्लॉक स्तर पर, 8 मार्च से संभाग स्तर पर पर प्रतियोगिताएं होंगी।

बजटबढ़ा : अबतक राजस्थान दिवस के आयोजन के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 लाख रुपए मिलते थे। इस बार 3 लाख रुपए मिले हैं। ऐसे में पर्याप्त राशि रहने से इस बार कार्यक्रम आैर भी बेहतरीन बन पाएगा।

संस्थाएं भी होंगी शामिल

कार्यक्रममें इस बार विभिन्न संस्था-संगठनों प्रतिष्ठानों को भी जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने जिले से जाने वाली झांकी की थीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में समग्र प्रयास करने की बात कही है। सीईओ नेहा गिरी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थल एवं बेहतरीन कलाकारों के चुनाव पर जोर दिया। बैठक में मंदिरों धार्मिक स्थलों पर भक्ति संगीत के आयोजन पर भी चर्चा हुई। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर छोगा राम देवासी, पर्यटन उपनिदेशक सुमिता सरोच, यूआईटी के अधिशाषी अभियंता मुकेश जानी आदि मौजूद थे।

कलेक्टर ने कमेटी बनाकर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

कलेक्टरआशुतोष पेडणेकर ने बुधवार को बैठक में कार्यक्रमों की तिथियां तय करने के साथ कमेटी बना विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने 24 से 30 मार्च तक होने वाले राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों को रोचक एवं आकर्षक बनाने के प्रभावी प्रयासों की जरूरत बताई। कहा कि लोक कलाकारों को अधिकाधिक मौका देकर ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी तय की जाए। बताया गया कि 17 मार्च को मशाल जुलूस निकलेगा, जिसे ब्लॉक, तहसील, संभाग से राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। चयनित खिलाड़ी कलाकार भी राज्य स्तर पर जाएंगे।