- Hindi News
- आउटडोर, इनडोर के एक एक दवा केंद्र हुए बंद
आउटडोर, इनडोर के एक-एक दवा केंद्र हुए बंद
उदयपुर|एमबी अस्पतालके आउटडोर में संचालित पांच दवा केंद्रों में एक पिछले तीन दिन से बंद है। इसी तरह इनडोर में बर्न वार्ड के पास का दवा केंद्र संख्या 6 भी बुधवार को बंद हो गया। इन दोनों के बंद होने से इनडोर और आउटडोर के मरीजों तीमारदारों की अन्य दवा केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लंबी कतार के चलते काफी समय बाद दवा मिलना संभव हुआ। जानकारी के अनुसार कम संख्या में उपलब्ध फार्मासिस्टों में से भी एक के आकस्मिक अवकाश पर और इनडोर के फार्मासिस्ट के पंद्रह दिन के अवकाश पर चले जाने से यह स्थिति हुई।
यहकी वैकल्पिक व्यवस्था : इनडोरके बंद हुए दवा केंद्र पर बर्न और न्यूरो के मरीजों को दवा मिलती है। अस्पताल प्रशासन ने यहां के मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कार्डियोलॉजी के काउंटर नंबर 7 पर की है। लेकिन कहीं भी इसकी सूचना चस्पा नहीं की गई है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
^दोफार्मासिस्ट छुट्टी पर चले जाने से अव्यवस्था हुई है। एक फार्मासिस्ट को गुरुवार से बंद दुकान पर लगाने की व्यवस्था की जाएगी। राज्य सरकार को अन्य जिलों से 10 फार्मासिस्ट देने के लिए लिखा गया है। डॉ.नरेंद्र राठौड़, नोडल ऑफिसर, डीडीसी