पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल की 2 जी 3 जी सुविधा दूरदराज के क्षेत्रों में भी हो

बीएसएनएल की 2 जी 3 जी सुविधा दूरदराज के क्षेत्रों में भी हो

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| सांसदअर्जुनलाल मीणा ने बुधवार को जयपुर में हुई बैठक में कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा को बेहतर बनाने वहां पर 2 जी 3 जी की सुविधा होनी चाहिए। भारत संचार निगम लिमिटेड के राजस्थान परिमंडल की बैठक में सांसद ने कहा कि बीएसएनएल की आशानुरूप सेवा नहीं मिलने के कारण लोग प्राइवेट मोबाइल कंपनियों की ओर जा रहे है। इसको गंभीरता से लेने की जरूरत है। सांसद मीणा ने कहा कि बीएसएनएल ने कई जगह मोबाइल टावर खड़े कर दिए है,मगर छोटे मोटे उपकरण के अभाव में अनुपयोगी पड़े हैं।