- Hindi News
- मवेशी बूचड़खाना ले जाते पकड़े दो जनों को 2 वर्ष की कैद
मवेशी बूचड़खाना ले जाते पकड़े दो जनों को 2 वर्ष की कैद
उदयपुर|ट्रक मेंगायों, बछड़ों को अमानवीय रूप से भरकर अहमदाबाद के बूचड़खाना ले जाते पकड़े गए दो अभियुक्तों को मावली कैंप कोर्ट के एडीजे हरिओम शर्मा अत्री ने दो वर्ष कड़ी कैद की सजा सुनाई। इस मामले में एक आरोपी को मफरूर घोषित किया गया। फतहनगर पुलिस ने 12 साल पहले गुजरात नंबर के ट्रक में 23 बछड़े गायों को अवैध रूप से अहमदाबाद ले जाते पकड़ा था। ट्रक ड्राइवर माेहम्मद मुस्तफा शाह मोहम्मद शफी शेख को गिरफ्तार किया था।