पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, आठ मोटरसाइकिल बरामद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. आमेट क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। बुधवार को बाइक और चोर गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 8 बाइक और 2 भैंसें भी बरामद की।
थानाधिकारी सावंत सिंह ने बताया कि सुरबाई का मोहल्ला आमेट निवासी कल्याण सिंह (28) पुत्र कल्लू भाटी राजपूत, भोलीखेड़ा आमेट निवासी शंभुलाल पुत्र मांगीलाल भील और किशन पुत्र कालू भील को बाइक चोरी के आरोप में और राछेटी खेड़ा निवासी मोतीलाल पुत्र धल्ला रेगर, रेगर मोहल्ला कुरज निवासी सुरेश पुत्र प्यारेलाल रेगर, लोढियाणा निवासी अभय सिंह पुत्र सज्जन सिंह को मवेशी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इस गिरोह ने राजसमंद सहित भीलवाड़ा, उदयपुर और पाली से 8 बाइक चोरी, 2 मवेशी और कुएं से पानी की मोटर चोरी करना स्वीकार किया गया है।
खबरें और भी हैं...