निगम ने बड़े स्तर पर यूं की तैयारियां
टाउनहॉल में ऑडिटोरियम| निगमने टाउनहॉल में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर 270 लोगों की बैठक क्षमता का एयर कंडिशनर ऑडिटोरियम बनाया। इसका कुछ काम बाकी चल रहा था। निगम ने आवश्यक संसाधन जुटाए और शनिवार को ऑडिटोरियम लोकार्पण स्टेज पर गया। शुक्रवार को इसकी बाहरी दीवारों पर पेंटिंग भी बनवाई गई।
फतहसागर किनारे डेढ़ करोड़ का पार्क
गुलाबबाग में बर्ड पार्क| गुलाबबागमें 11.54 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले बर्ड पार्क का मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास प्रस्तावित कर निगम ने आवश्यक तैयारियां शुरू की। प्रस्तावित शिलान्यास स्थल के आसपास साफ सफाई करवाई गई और गुलाबबाग में सड़क किनारे रंगरोगन का काम भी करवाया गया।
सीएम की यात्रा से पहले निगम दिन-रात जुटा था तैयारियों में, अधूरा रह गया सपना, मेयर बोले
वसुंधरा ने नहीं दिया समय, केंद्रीय मंत्री को बुलाकर कराएंगे शिलान्यास-लोकार्पण
गुलाबबागमें बर्ड पार्क का शिलान्यास, फतहसागर किनारे पार्क और टाउनहॉल में ऑडिटोरियम का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों लोकार्पण की तमाम तैयारियों के बावजूद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समय नहीं दे पाईं। अब निगम ने शिलान्यास-लोकार्पण के लिए किसी केंद्रीय मंत्री को बुलाने की कवायद शुरू कर दी है। सीएम की उदयपुर यात्रा के दौरान निगम ने मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास लोकार्पण का कार्यक्रम बनाया था। फतहसागर किनारे पार्क के काम को पूरा करने दिन-रात तैयारियां की गईं। ऑडिटोरियम के काम को भी फाइनल टच देने के लिए बड़े स्तर पर काम करवाया गया, लेकिन कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री से समय नहीं मिल पाया।
फतहसागर किनारे दीवारों पर लगाई गई पेंटिंग।
408 मीटर लंबे इस पार्क पर निगम अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च कर चुका है। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण प्रस्तावित कर निगम ने इसी साल 30 जनवरी को ठेकेदार को 34 लाख के काम का तीसरा वर्क ऑर्डर जारी किया था। ठेकेदार ने अपने दूसरे निर्माण काम बीच में बंद कर पूरी लेबर इस पार्क मेंं लगा दी। वर्क ऑर्डर जारी होने के 15 दिन में ही निगम शनिवार को पार्क को लोकार्पण के स्टेज पर ले आया। आठ लाख लागत से पार्क की दीवारों पर 11 पेंटिंग भी लगवाई गई।
केंद्रीय मंत्री को बुलाएंगे| मुख्यमंत्रीके हाथों शिलान्यास-लोकार्पण की हमारी पूरी तैयारी थी, लेकिन व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री से समय नहीं मिल पाया। अब किसी केंद्रीय मंत्री को बुलाकर जल्द से जल्द शिलान्यास, लोकार्पण करवा देंगे। जो भी केंद्रीय मंत्री सबसे पहले समय देने के लिए तैयार होंगे उनको बुलाया जाएगा। चंद्रसिंहकोठारी, मेयर