सिनेमा के पर्दे के पीछे का सच है बॉलीवुड डायरी
उदयपुर| फिल्मबॉलीवुड डायरीज सिनेमा के पर्दे के पीछे का एक कड़वा सच है। निर्माता डॉ. सत्तार दीवान ने रविवार को बताया कि 26 फरवरी को रिलीज होने वाली रिहेब पिक्चर्स की बॉलीवुड डायरीज उन लोगों की कहानी है, जो बॉलीवुड में खुद को पर्दे पर देखने के लिए पागल हैं। कहानी के तीन मुख्य किरदार रायमा सेन, आशीष विद्यार्थी और खुद सलीम दीवान हैं। लेखक और निर्देशक केडी सत्यम हैं।