नफरत को जगह नहीं दें : संत धमनदास
नफरत को जगह नहीं दें : संत धमनदास
उदयपुर | चित्रकूटनगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को सत्संग हुआ। इसमें अजमेर के निरंकारी संत धमनदास ने कहा कि जब लोग परस्पर प्रेम से रहते हैं तो नफरत की कोई जगह नहीं होती है। प्रेम से से सामाजिक विकास होता है। जो लोग प्रेम से रहते हैं वे जीवन में निरंतर उन्नति करते हैं। ऐसे ही विचारों से देश-दुनिया का भला होता है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों का फल हमेशा अच्छा ही मिलता है। संयोजक जीतसिंह निरंकारी आदि उपस्थित थे।