आरएनटी : वार्ड में रहेंगे नो टोबेको रजिस्टर
उदयपुर| आरएनटीसे संबद्ध अस्पतालों के वार्डों में अब नो टोबेको नाम से रजिस्टर रखे जाएंगे। यह निर्णय कोर कमेटी ने लिया है। वार्ड का स्टाफ मरीजों और परिजनों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। काउंसिलिंग के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर फोन भी करवाएंगे। हर दिन की गतिविधि वार्डों के रजिस्टर में नोट की जाएगी। इसकी कोर कमेटी मॉनिटर करेगी।