जयपुर |आस्ट्रेलिया के मशहूर धावक पैट फॉरमर 27 फरवरी को
जयपुर |आस्ट्रेलिया के मशहूर धावक पैट फॉरमर 27 फरवरी को गुजरात से राजस्थान पहुंचेंगे। स्पिरिट आफ इंडिया रन के तहत वह पूरे देश में दौड़ रहे है। वह देश भर में भारत की विविधता का प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं। संचालन का कार्य केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। मंत्रालय की ओर से राजस्थान में उनके प्रवास का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार वह 27 फरवरी को गुजरात के हिम्मतनगर से राजस्थान के ऋषभदेव पहुंचेंगे।
वहां से 28 फरवरी को उदयपुर, 29 फरवरी को राजसमंद, एक मार्च को देवगढ़ उसके बाद बेवर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर और उसके बाद उत्तर प्रदेश के फतेहपुरी केके लिए निकल जाएंगे। राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से भी उनके प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। उनके प्रदेश में प्रवास के दौरान स्थानीय स्तर पर लोगों से मुलाकात की जाएगी। साथ स्थानीय प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उनकी ओर से भारत की विविधता के बारे में बताया जाएगा। 26 जनवरी से वह देश भर में भ्रमण कर रहे है। पर्यटन मंत्रालय पैट फार्मर के जरिए विश्व भर में भारत की एक नई छवि को भी पेश करना चाह रहा है, जिससे देश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिल सके।
27 फरवरी को राजस्थान पहुंचेंगे आस्ट्रेलिया के धावक पैट फॉरमर