विश्वकर्मा जयंती : मेंहदी और चित्रकला प्रतियोगिता हुई
उदयपुर | श्रीविश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को नाइयों की तलाई स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर भवन में चित्रकला मेंहदी प्रतियोगिता हुई। विश्वकर्मा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि 20 फरवरी को विश्वकर्मा भगवान की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मेवाड़ा सुथार समाज के संभाग अध्यक्ष रमाकांत अजारिया ने बताया कि जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। 19 फरवरी को जागरूकता वाहन रैली निकाली जाएगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। विश्वकर्मा मंदिरों में रात्रि जागरण भजन संध्या होगी। दूसरे दिन मंदिरों में हवन-अनुष्ठान महाआरती होगी। नाइयों की तलाई स्थित मंदिर भवन में रक्तदान शिविर लगेगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं में भाग लेते समाजजन। - भास्कर