न्यायिक कर्मचारी आज से बेमियादी हड़ताल पर
उदयपुर| न्यायिककर्मचारियों की वेतन वृद्धि के लिए दी गई शेट्टी कमीशन की सिफारिशें लागू नहीं करने के राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ उदयपुर जिले की सभी अदालतों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर रहेंगे। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष भंवर लाल मारु अौर संघर्ष समिति के संयोजक निरंजन शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट के मध्यस्थता आदेश की पालना करने पर राज्य सरकार के खिलाफ बेमियादी हड़ताल का निर्णय लिया गया है।
उदयपुर सेशन कोर्ट के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश के प्रार्थनापत्र अपनी अदालतों के पीठासीन अधिकारियों को सौंप दिए हैं। सोमवार सुबह न्यायिक कर्मचारी जिला न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन देंगे।