सपनों को साकार करने के लिए कल्पना बहुत जरूरी : मुनि सुधा सागर
उदयपुर| मुनिसुधासागर ने कहा कि अदृश्य संसार को जोड़ने के लिए अदृश्य शक्ति होनी चाहिए। ऐसे सपनों को साकार करने के लिए कल्पना करना जरूरी है। मुनिश्री रविवार को नेमिनाथ नगर, सेक्टर-4 स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रवचन सभागार में श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित कर रहे थे। प्रचार मंत्री शांति कुमार कासलीवाल ने बताया कि इस दिन मुनिश्री के सान्निध्य में मन्दिर शिखर पर ध्वजा रोहण और कलश रोहण हुआ। 1008 कलशों से महा मस्तका अभिषेक किया गया। मुनिश्री के प्रवचन हर रोज सुबह 8 बजे नेमिनाथ नगर के प्रवचन सभागार में होंगे।
सुधा सागर महाराज के प्रवचन सुनते लोग।