फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देते आईआईटी छात्र गिरफ्तार
पटवारीपरीक्षा में शनिवार को सुखेर स्थित विट्टी इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र से फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है।
आईआईटी रूडकी में अध्ययनरत यह छात्र भीलवाड़ा के अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने नागौर जिले में कुचामन सिटी स्थित आनंदपुरा निवासी मनोज (22) पुत्र हीराराम चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आईआईटी रुडकी में फाइनल ईयर का छात्र है। सुखेर पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा निवासी अवधेश कुमार कोटवाल का नाम परीक्षा केन्द्र पर पंजीकृत था। उसका पहचान पत्र लेक मनोज चौधरी परीक्षा देने पहुंचा था। अवधेश कुमार का भाई भी उदयपुर के ही एक कॉलेज से इंजीनियरिंग का छात्र है।
बताया गया कि दोपहर 12 बजे परीक्षा शुरु होने से पहले विट्टी इंटरनेशनल स्कूल केंद्र में साधारण जांच के बाद उसे कमरा नंबर 6 में एंट्री दे दी गई थी। वहांं क्रम संख्या 24 पर बैठे इस छात्र की परीक्षा शुरु होने में 5 मिनिट पहले इनविजिलेटर सुशील सैन और मनोज कुमार आमेटा ने परिचय पत्र जांचते हुए फोटो मिलान किया। आशंका होने पर इनविजिलेटर ने इससे इतनी दाड़ी-मूछ बढ़ी होने और आईडी में क्लीन शेव दिखने पर कारण पूछते हुए वर्तमान स्थिति का फोटो लगाने के लिए कहा। इतना कहने पर छात्र हड़बड़ा गया और इनविजिलेटर से जल्दी चेक करने का कहने लगा।
आशंका पर पुलिस को बुलाकर धमकाया गया तो उसने सच उगलते हुए अवधेश कुमार की जगह परीक्षा देने पहुंचना बताया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर परिचय पत्र और अन्य सामान जब्त कर लिया।
मनोज चौधरी