पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुरों पर लहराई धड़कनों की थिरकन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेकसिटीमेंपहला वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल शनिवार को शुरू हुआ तो जैसे मेवाड़ी धरती पर स्पेन और सर्बिया से लेकर पोलैंड और पुर्तगाल की संस्कृति जीवंत हो उठी। शुरुआत दोपहर में फतहसागर की पाल पर हुई। रात में रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में स्पेन के फ्लेमेंको म्यूजिक एंड डांस ग्रुप ने पैरों से ताल और हाथों से तालियों के साथ स्पैनिश लोकसंगीत की प्रस्तुतियां दीं तो संगीत प्रेमियों की धड़कनें भी नृत्य करने लगीं। रविवार को मशहूर गायक पेपॉन आकर्षण का केंद्र होंगे।

यह पहली दफा है जब दुनियाभर के इतने प्रसिद्ध कलाकार शहर में प्रस्तुति दे रहे हों। इन कलाकारों ने भी शहर को पूरब का वेनिस करार देकर इस पहल की सराहना की। दोपहर दो बजे फतहसागर की पाल पर शुरू हुए कार्यक्रम में सबसे पहले भारत, सर्बिया, नीदरलैंड और ईरान के कलाकार ने ग्रुप परफॉर्मेंस दी। जानी-मानी जोड़ी शुभेंद्र राव और सास्किया राव ने रवींद्रनाथ टैगोर के एकला चलो रे गीत के साथ शुरुआत की। ईरान और नीदरलैंड के कलाकारों ने जुगलबंदी की। सबसे चर्चित प्रस्तुति पुर्तगाल की सिंगर कार्मिंहो रहीं। कार्मिंहो ने रोमांस से लेकर विरह गीत पुर्तगाली भाषा में पेश किया। कार्मिंहो ने कहा कि संगीत के सितारे पीस एम्बेसडर की तरह काम करते हैं।

वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में शनिवार शाम रेलवे ट्रेनिंग स्कूल में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे और गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे। कार्यक्रम में रघु दीक्षित (दाएं) ने भी परफॉर्मेंस दी।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थीं। उन्होंने कहा, उदयपुर में संगीत के लिए यह आयोजन मील का पत्थर है। यह वार्षिक आयोजन बनकर उभरेगा और पर्यटकों को आकर्षित करेगा। वसुंधरा ने आखिर तक संगीत प्रेमियों की हौसला अफजाही की और खुद भी थिरकती रहीं।

रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में स्पेन के फ्लेमेंको म्यूजिक एंड डांस ग्रुप ने पैरों से ताल और हाथों से तालियों के साथ स्पैनिश लोकसंगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। दुनियाभर में 500 कंसर्ट कर चुकीं आइवरी कोस्ट की ग्रैमी अवॉर्ड विजेता डोबेटनाहोर ने भी परफोर्म किया। रघु दीक्षित के लोकप्रिय रॉकबैंड ने मस्ती की बस्ती जिंदगी हस्ती है, सपने ये महंगे हैं, मस्ती सस्ती है... गीत पर कैंपस के कोने-कोने में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

खबरें और भी हैं...