पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • छोड़कर गई बस का पीछा करते साड़ी व्यवसायी टायर के नीचे आया

छोड़कर गई बस का पीछा करते साड़ी व्यवसायी टायर के नीचे आया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. तीजका चाैक स्थित साड़ी की दुकान के मालिक की शनिवार को ट्रैवल्स बस के कुचलने से मौत हो गई। वह साड़ी खरीदकर सूरत से उदयपुर अाया था।

तीज का चौक में बाईजी राज का कुंड के बाहर स्थित बालाजी साड़ीज के मालिक सुनील मंगल (42) पुत्र मदन लाल मंगल शनिवार तड़के सवीना मंडी के पास बस से कुचला गया। वह सूरत से सिल्क की साड़ी खरीदकर यहां पहुंचा था। बताया गया कि स्टैंड से पहले बस तड़के साढ़े 5 बजे सब्जी उतारने सवीना मंडी पर रुकी थी। वहां सुनील टॉयलेट के लिए उतरा था। उस दौरान बस रवाना हो गई। दौड़ लगाकर बस पकड़ने का प्रयास करते सुनील टायर के नीचे कुचला गया। उसे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल रेफर कराकर ले गए। वहां 15 यूनिट ब्लड चढ़ाने के बाद दोपहर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव एमबी अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया।

खबरें और भी हैं...