पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सेप्टिक टैंक में उतारे तीन युवक एक की मौत, दो की हालत गंभीर

सेप्टिक टैंक में उतारे तीन युवक एक की मौत, दो की हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेरीगांव के एक मकान में शौचालय का सेप्टिक टैंक सफाई करने उतारे तीन युवक दम घुटने से अचेत हो गए। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक होने पर एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसा अंबेरी गांव के गली नंबर 2 स्थित मांगी लाल चौधरी के मकान में हुआ। इसमें सेक्टर 3 स्थित आजाद नगर कच्ची बस्ती निवासी अजय उर्फ अज्जू (25) पुत्र संपत नकवाल की मौत हो गई, जबकि साथी रमेश कंडारा(40) पुत्र अंबा लाल कंडारा और सुखलाल छापरवाल (35) पुत्र धनराज को नाजुक स्थिति में एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ये सेप्टिक टैंक साफ करने गए थे। टैंक खाली करने के दौरान इनके पास मशीन भी थी। अजय, रमेश और सुखलाल टैंक में उतरे थे, जबकि अजय गारू बाहर खड़ा था। टैंक में गैस होने से अजय नकवाल अंदर गिर गया, जिसे निकालने के प्रयास में रमेश और सुखलाल भी दम घुटने से बेहोश होकर गिर गए। इन्हें काफी समय बाद निकालकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय उर्फ अज्जू को मृत घोषित कर दिया, जबकि नाजुक हालत में अंबालाल और रमेश को भर्ती किया गया।

मुकदमा दर्ज, दम घुटने की जांच कर रही पुलिस

हादसेकी सूचना पर सुखेर पुलिस भी मौके और बाद में अस्पताल पहुंची। यहां मृतक के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सेप्टिक टैंक में हादसे के कारणों को लेकर जांच शुरू की है। इसमें पता लगाया जाएगा कि दम घुटने का कारण क्या रहा? इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मदद के लिए चिल्लाता रहा अजय, कोई नहीं आया

सेप्टिकटैंक के बाहर मौजूद अजय गारू साथियों को अचेत होता देख अंबेरी के ग्रामीणों को मदद के लिए बुलाता रहा। सेप्टिक टैंक में दमघोंटू गैस होने से कोई मदद के लिए नहीं आया। इस पर अजय ने आजाद नगर कच्ची बस्ती में रिश्तेदारों को हादसे की सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे गोपाल परदेशी, सूरज परदेशी, सोनू ने टैंक में बेहोश पड़े तीन जनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि इनके पहुंचने तक काफी समय लग गया था। इससे हादसा और गंभीर हो गया।

अंबेरी में वह स्थान जहां घटना हुई।

एमबी हॉस्पिटल में अचेत युवक को ले जाते हुए।

खबरें और भी हैं...