गृहमंत्री ने अटकाई निगम की बैठक
उदयपुर | नगरनिगम की 10 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक अब 12 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगी। मेयर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की व्यस्तता के कारण बैठक तारीख में सोमवार को बदलाव किया गया है। बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2016-2017 के लिए 309.65 करोड़ का बजट पेश होगा। पिछले साल का निगम का बजट 231 करोड़ का था।