डॉ. प्रीति मिस इंडिया मोस्ट टैलेंटेड
उदयपुर. दिल्लीमें हुए मिस इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस स्पर्धा में मिस इंडिया मोस्ट टैलेंटेड उदयपुर की डॉ. प्रीति पंवार चुनी गई। बताया गया कि इस स्पर्धा में दुनियाभर की विवाहित महिलाएं प्रतिभागी थी। यह प्रतियोगिता दिल्ली के एक होटल में हुई। निर्णायक अभिनेता भाग्यश्री, महिमा चौधरी थी जिन्होंने यह चयन किया।