फतहसागर में सफाई के लिए उतारी मिनी मशीन
उदयपुर | जलीयघास (काई) की सफाई के लिए सोमवार को फतहसागर में नगर निगम ने विशेष तकनीक से बनी एक मिनी मशीन (एल्गी कंट्रोल मॉड्यूल) उतारी है। निगम 10 दिन इस मशीन को प्रायोगिक तौर पर चलाएगा। परिणाम सही आने पर ऐसी मशीनें खरीदी जाएंगी। दिल्ली की एक कंपनी ने प्रायोगिक तौर पर झील में यह मशीन उतारी है। कंपनी के प्रतिनिधि राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस मशीन के स्टेप सोनिक से एक मोटर जुड़ी रहेगी। यह मशीन अल्ट्रा सोनिक प्रेशर से पानी पर तैरती काई को नीचे ले लाएगी जो कि मछलियों के भाेजन के रूप में काम आएगी। झील के अंदर 300 मीटर रेडियस में यह मशीन काम करेगी।
सोलरसिस्टम का विकल्प भी : इसमशीन की एक खासियत यह भी है कि यह सिर्फ 9 वॉल्ट के करंट से चलती है। ऐसे में किसी को करंट का झटका लगने की आशंका भी नहीं रहती है। इस मशीन को सोलर पावर से भी चलाया जा सकता है।