पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सुविवि और कोलंबो यूनिवर्सिटी के बीच होगा एमओयू

सुविवि और कोलंबो यूनिवर्सिटी के बीच होगा एमओयू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सुखाड़ियायूनिवर्सिटी का श्रीलंका की राजधानी कोलंबो यूनिवर्सिटी से एमओयू होगा। इसमें दोनों यूनिवर्सिटी के बीच टीचिंग स्टाफ और स्टूडेंट्स का आदान-प्रदान और टूरिज्म मुख्य एजेंडा होगा। इस प्रस्ताव को बोम बैठक में रखा जाएगा। सुविवि कुलपति आईवी त्रिवेदी कोलंबो में हुए ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के 20वें वार्षिक समारोह में भाग लेकर लौटे है। वहां सुविवि समेत देश के चार विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। त्रिवेदी ने बताया कि ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का प्रस्ताव है। यहां स्किल डवलपमेंट, वोकेशनल कोर्स और आंत्रप्रोन्योरशिप के कोर्स कराए जाएंगे। इस प्रक्रिया के सतत विकास, ऑफ कैंपस, रिसर्च और स्किल डवलपमेंट के लिए चार कमेटियों का गठन किया है।

श्रीलंकामें सुविवि कैंपस खोलने पर भी विचार : कुलपतिने बताया कि ह्यूमन राइट्स संगठन का श्रीलंका में सुविवि का ऑफ कैंपस खोलने पर भी विचार चल रहा है। कई दूसरी यूनिवर्सिटीज के भी विदेशों में ऑफ कैंपस हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। सम्मेलन के दौरान यूजीसी चेयरमैन, वॉइस चेयरमैन, केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव से भी भेंट कर शैक्षणिक मुद्दों पर चर्चा हुई। कोलंबो यूनिवर्सिटी का दौरा भी किया। दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान के लिए वहां के सतत विकास मंत्री जेमिनी जय विक्रम और उच्च शिक्षामंत्री मोहन डिसिल्वा से भी चर्चा हुई।

कोलंबो में कुलपति आईवी त्रिवेदी अन्य सदस्यों के साथ।

खबरें और भी हैं...