पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • बाल कवियों की मीठी आवाज और रचनाओं से आनंदित हुए श्रोता

बाल कवियों की मीठी आवाज और रचनाओं से आनंदित हुए श्रोता

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बाल कवियों की मीठी आवाज और भावनात्मक कविताओं ने श्रोताओं को आनंदित कर दिया। मौका था पुरस्कृत शिक्षक परिषद के बाल कवि सम्मेलन का।

निम्बार्क शिक्षक कॉलेज में सोमवार को हुए इस बाल कवि सम्मेलन में 14 स्कूलों के छात्रों ने कविताएं सुनाई। परिषद अध्यक्ष कैलाश बिहारी वाजपेयी ने बताया कि एसेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल, सेक्टर 4 के कार्तिकराज पहले, सेंट एंथोनी सीनियर सैकंडरी स्कूल की ओजस्विनी पालीवाल दूसरे और सेंट मेरिज सैकंडरी स्कूल तीतरड़ी के गौरांग सारस्वत तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि केएस मोगरा अध्यक्ष सुरेंद्र द्विवेदी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक ऊषा पाटनी, शायर सैयद इसहाक मोहम्मद और केसर सिंह सारंगदेवोत थे।

बाल कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। इनसेट में कविता सुनाती बालिका।

खबरें और भी हैं...