श्रमजीवी कॉलेज में संगोष्ठी 18 से
उदयपुर |श्रमजीवी महाविद्यालयमें दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 18 फरवरी से होगी। इसमें ‘शताब्दी का संघर्ष और राजस्थान (1857 से 1956 तक) पर मंथन होगा। इसमें 1818 की संधि और उसका प्रभाव, 1857 की क्रांति की पृष्ठ भूमि, राजस्थान में 1857 की क्रांति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का प्रभाव, दयानंद सरस्वती और आर्य समाज का योगदान आदि विषयों पर चर्चा होगी।