एसबीबीजे शाखा स्थानातंरण का विरोध
उदयपुर . शहरके लीड बैंक एसबीबीजे की बड़ा बाजार शाखा को भामाशाह मार्ग से स्थानांतरण कर बीएन के सामने खोलने को लेकर क्षेत्र की पार्षद नजमा मेवाफरोश और व्यापारियों ने विरोध जताया है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है कि बड़ा बाजार शाखा को बंद नहीं किया जाए। इस शाखा में कई क्षेत्रीय लोगों के अकाउंट हैं। दूसरी जगह बैंक की शाखा जाने से लेन-देन में काफी परेशानी हो रही है।