कृषि विभाग ने 50 ग्रामीण महिलाओं को दूसरे जिलों में प्रशिक्षण टूर पर भेजा
कृषि विभाग ने 50 ग्रामीण महिलाओं को दूसरे जिलों में प्रशिक्षण टूर पर भेजा
उदयपुर. कृषिविभाग ने 50 ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न जिलों के प्रशिक्षण टूर पर सोमवार को रवाना किया। इन महिलाओं को सिरोही, जालौर, जोधपुर, अजमेर, चितौड़ आदि जिलों का भ्रमण कराया जाएगा। दौरे पर प्रगतिशील किसानों, कृषि कॉलेजों और कृषि विज्ञान केंद्रों का अवलोकन कराए जाएंगे।
75फीसदी अनिवार्य अटेंडेंस का विरोध
उदयपुर. साइंस कॉलेज में 75 प्रतिशत अटेंडेंस होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने देने के फैसले के विरोध में छात्रों ने डीन को ज्ञापन दिया। छात्रनेता विनय मेघवाल ने बताया कि कॉलेज कम उपस्थिति वाले छात्रों को परीक्षा से वंचित करने की बात कर रहा है। इससे ढेरों छात्रों को नुकसान होगा। डीन ने इस संबंध में विचार करने का आश्वासन दिया है।