प्राकट्योत्सव को लेकर घर-घर दिया न्यौता
उदयपुर | दाधीचसमाज की आेर से 14 फरवरी को मनाये जाने वाले दधिमथी माता के चतुर्दश प्राकट्योत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को पूरे दिन समाज के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर प्राकट्योत्सव में आने का न्यौता दिया। वहीं बैठक कर समाज के लोगों को अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। समाज के अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि गोठ मांगलोद स्थित कपाल पीठ में दो दिवसीय अनुष्ठान होंगे। इस दौरान दाधीच समाज का प्रथम परिचय सम्मेलन भी होगा। इसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां भाग लेंगे। वहीं दधिमथी यज्ञ, शोभायात्रा, अभिषेक के साथ भजन संध्या होगी। इसको लेकर समाजजनों ने शहर सहित आसपास के गांवों में जनसंपर्क शुरू किया। लोकेश जोशी, पंकज पंचोली, राजेंद्र कुमार शर्मा, चिताराम शर्मा, चंद्रप्रकाश दाधीच, वंदना दाधीच, कैलाश चंद्र शर्मा, भरत दाधीच आदि मौजूद थे।
प्राकट्योत्सव का न्यौता देते समाजजन। फोटो : भास्कर