पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आत्मविश्वास से लबरेज हो थिरके बच्चे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. सीडलिंगनर्सरी ब्रांच का 14वां वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। इसमें बच्चों ने सुर और ताल पर नृत्य किया। इसके साथ ही कई लघु नाटिकाओं का मंचन भी हुआ। कार्यक्रम में 2 से 5 वर्ष के बच्चों की प्रस्तुतियाें ने सभी को रोमांचित किया। नटखट कृष्ण, आज की पार्टी और लघु नाटिका एन अनग्रेटफुल मैन आदि मुख्य आकर्षण रहे। बच्चों के आत्म विश्वास और अभिनय की सभी ने सराहना की। अभिभावकों को स्कूल की सजावट भी खूब पसंद आई। मुख्य अतिथि सनराइज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सभापति हरीश राजानी थे। आभार स्कूल की निदेशिका मोनीता बक्षी ने जताया।

खबरें और भी हैं...